Monday, June 22, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ने अंटार्कटिका के अमुंडसेन सागर में गुरुत्वाकर्षण स्तंभ नमूना लिया

चीन ने अंटार्कटिका के अमुंडसेन सागर में गुरुत्वाकर्षण स्तंभ नमूना लिया

0
68

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। चीन के 41वें अंटार्कटिका अभियान दल ने हाल में अमुंडसेन सागर में महासागर का सर्वेक्षण किया। इस समुद्री क्षेत्र में सामान्य अनुसंधान करने के अलावा, अभियान दल ने लंबे बेलनाकार पिस्टन ग्रेविटी कॉलम सैंपलर के प्रयोग से गुरुत्वाकर्षण स्तंभ नमूना ऑपरेशन भी किया।

इस दौरान अंटार्कटिका के अमुंडसेन सागर के समुद्री पर्वत क्षेत्र में तलछट कोर प्राप्त किया गया है, जो चीन द्वारा प्राप्त सबसे लंबा तलछट कोर है। इसका उपयोग अमुंडसेन सागर के पुरा-महासागर और पुरा-पर्यावरण के विकास को प्रकट करने के लिए किया जा सकता है।

बताया जाता है कि इस गुरुत्वाकर्षण स्तंभ उपकरण की लंबाई करीब 22 मीटर है। नमूना लेने के स्थान में पानी की गहराई 2,800 मीटर से अधिक है। उपकरण के संयोजन से लेकर पुनर्चक्रण तक 20 से अधिक घंटों के बाद तलछट के नमूने सफलतापूर्वक प्राप्त किए गए।

चीन में वापस आने के बाद अभियान दल के सदस्य नमूनों पर भौतिक, रासायनिक और सूक्ष्म जीवाश्म विज्ञान आदि विश्लेषण करेंगे। इसका उद्देश्य उस समय पृथ्वी के पर्यावरण को समझना और भविष्य में जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणी के लिए आधार प्रदान करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)