Sunday, July 12, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ‘चीन निजी अर्थव्यवस्था संवर्धन कानून’ पारित किया गया

‘चीन निजी अर्थव्यवस्था संवर्धन कानून’ पारित किया गया

0
61

बीजिंग, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के 15वें सत्र ने बुधवार को मतदान से ‘चीन निजी अर्थव्यवस्था संवर्धन कानून’ पारित किया, जो 20 मई से लागू होगा।

चीन में निजी अर्थव्यवस्था के विकास से संबंधित पहले विशेष बुनियादी कानून के रूप में इस निजी अर्थव्यवस्था संवर्धन कानून में 9 अध्याय और 78 अनुच्छेद शामिल हैं, जिनमें सामान्य सिद्धांत, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा, निवेश और वित्तपोषण प्रोत्साहन, वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार, मानकीकृत संचालन, सेवा गारंटी, अधिकार और हितों की सुरक्षा, कानूनी दायित्व और अनुलग्नक शामिल हैं।

‘सार्वजनिक अर्थव्यवस्था को दृढ़तापूर्वक मजबूत और विकसित करना, गैर-सार्वजनिक अर्थव्यवस्था के विकास को दृढ़तापूर्वक प्रोत्साहित, समर्थन और मार्गदर्शन करना’ तथा ‘निजी अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास और निजी आर्थिक कर्मियों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना’ जैसे शब्दों को पहली बार निजी अर्थव्यवस्था संवर्धन कानून में लिखा गया।

पहली बार, निजी अर्थव्यवस्था की कानूनी स्थिति को स्पष्ट किया गया और पहली बार यह स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया कि ‘निजी अर्थव्यवस्था के निरंतर, स्वस्थ और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना एक महत्वपूर्ण नीति है, जिसका देश लंबे समय तक पालन करेगा।’

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)