Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शांगहाई प्राचीन मिस्र सभ्यता प्रदर्शनी आयोजित करेगा

शांगहाई प्राचीन मिस्र सभ्यता प्रदर्शनी आयोजित करेगा

0
144

बीजिंग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। शांगहाई संग्रहालय के अनुसार, मिस्र की सर्वोच्च पुरावशेष परिषद और शांगहाई संग्रहालय एक सहयोग समझौते पर पहुंचे, जिसके मुताबिक, शांगहाई संग्रहालय 19 जुलाई, 2024 से 17 अगस्त, 2025 तक “पिरामिड का शीर्ष:प्राचीन मिस्र सभ्यता प्रदर्शनी” की मेजबानी करेगा।

प्रदर्शनी में प्राचीन मिस्र सभ्यता के विभिन्न कालखंडों की 787 सांस्कृतिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। ये टुकड़े मिस्र के कई सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालयों से प्राप्त किए गए हैं, जिनमें मिस्र का राष्ट्रीय संग्रहालय, मनियाल पैलेस संग्रहालय, लक्सर संग्रहालय, इस्माइलिया संग्रहालय और स्वेज संग्रहालय शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, शांगहाई में हाल ही में खोजे गए मिस्र के सांस्कृतिक अवशेषों का एक संग्रह होगा। शांगहाई संग्रहालय के निदेशक चू श्याओपो ने कहा कि यह प्रदर्शनी एशिया में प्राचीन मिस्र के सांस्कृतिक अवशेषों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी।

प्रदर्शनी एक वर्ष से अधिक समय तक चलेगी और यह पहली बार होगा कि इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक अवशेष एशिया में देखे जा सकेंगे। इसके अलावा चू श्याओपो ने उल्लेख किया कि शांगहाई संग्रहालय प्राचीन मिस्र की कलाकृतियों के साथ-साथ प्राचीन चीनी सांस्कृतिक कलाकृतियों को प्रदर्शित करने वाली एक तुलनात्मक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इस प्रदर्शन का उद्देश्य मानव सभ्यताओं की विविधता और समानता को उजागर करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)