Monday, June 8, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय 2030 तक, चीन लगभग 100 राष्ट्रीय डिजिटल आपूर्ति श्रृंखला उद्यमों को तैयार...

2030 तक, चीन लगभग 100 राष्ट्रीय डिजिटल आपूर्ति श्रृंखला उद्यमों को तैयार करेगा

0
41

बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय और राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग समेत आठ विभागों ने “डिजिटल आपूर्ति श्रृंखलाओं के विकास में तेजी लाने के लिए विशेष कार्य योजना” जारी की, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कृषि, विनिर्माण, थोक और खुदरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में डिजिटल आपूर्ति श्रृंखलाओं के विकास को तेज किया जाना चाहिए, ताकि पूरे समाज में रसद लागत की कटौती को बढ़ावा दिया जा सके और डिजिटल आपूर्ति श्रृंखला के अग्रणी उद्यमों और आपूर्ति श्रृंखला केंद्र शहरों के एक समूह का विकास किया जा सके।

इस कार्य योजना के अनुसार, कृषि, विनिर्माण, थोक और खुदरा सहित पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है और कृषि उत्पाद आपूर्ति श्रृंखला सेवा प्रदाताओं के विकास का समर्थन करने और डिजिटल कमोडिटी बाजार बनाने का प्रस्ताव करना है, जिनमें कई स्मार्ट कारखानों और स्मार्ट आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करने के लिए सहयोग करना तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ नए औद्योगिकीकरण को सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्यवाहियां शुरू करना शामिल है।

वहीं, थोक उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण क्षमताओं को बढ़ाना और अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम ग्राहकों और औद्योगिक समूहों को कच्चे माल की खरीद, भंडारण और रसद जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करना है। साथ ही खुदरा उद्यमों को डिजिटल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करने में सहायता करना है, ताकि वे सर्व-चैनल जानकारी को एकीकृत कर सकें और ब्रांडों और निर्माताओं को उपभोक्ता जानकारी की प्रतिक्रिया में तेजी ला सकें और पूरे समाज में रसद लागत को कम करना, बुद्धिमान त्रि-आयामी गोदामों, स्वचालित निर्देशित वाहनों और मानव रहित वितरण वाहनों जैसी सुविधाओं और उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देना और व्यापार, बंदरगाहों और शिपिंग के एकीकृत विकास का समर्थन करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)