Friday, June 26, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन कोविड से उबरने के बाद काम पर लौटीं जोइता चटर्जी, बोलीं- ‘मुश्किल...

कोविड से उबरने के बाद काम पर लौटीं जोइता चटर्जी, बोलीं- ‘मुश्किल भरा था समय’

0
28

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। कोविड की चपेट में आईं अभिनेत्री जोइता चटर्जी अब ठीक हैं। अभिनेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एकदम ठीक हैं और प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।

कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले, जोइता अपने प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए तैयार थीं। हालांकि, उनकी खराब सेहत के कारण शूटिंग को आगे बढ़ाना पड़ा।

आखिरकार, निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अभिनेत्री काम पर वापस से लौटने के लिए तैयार हैं।

जोइता ने हाल ही में अपने ठीक होने के बाद काम पर वापस लौटने के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में खुलकर बात की।

‘बालवीर’ फेम अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी रिकवरी की यात्रा आसान नहीं थी क्योंकि रिकवरी की पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें लगातार 2020 और 2021 की महामारी के पुराने डर सताते रहे।

अपने डॉक्टर्स और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे डॉक्टर्स और प्रशंसकों की प्रार्थनाओं का शुक्रिया, मैं अब कोविड से उबर चुकी हूं। मैं प्रोजेक्ट की शूटिंग और लंबे समय से पेंडिंग में पड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए अब तैयार हूं। मैं काम फिर से शुरू करने को लेकर खुश और उत्साहित हूं।”

अभिनेत्री ने साझा किया कि कोविड निगेटिव रिपोर्ट आने के बावजूद वह कमजोरी महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया, “मैं कोविड-19 से ठीक हो चुकी हूं और अब रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है। लेकिन, मुझे अभी भी कमजोरी है जिसे मैं महसूस कर रही हूं। कमजोरी के साथ काम फिर से शुरू करना वास्तव में चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जोश और जुनून मुझे आगे बढ़ाता है। कमजोरी के बावजूद मुझे काम करने की ताकत देने के लिए ईश्वर का आभार। मेरे स्वस्थ होने की प्रार्थना करने वाले सभी लोगों की आभारी हूं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो जोइता के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं। हालांकि, इनकी घोषणा अभी हुई नहीं है।