Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय हंगामे के बीच पाकिस्तान का नया पीएम चुनने के लिए मतदान जारी

हंगामे के बीच पाकिस्तान का नया पीएम चुनने के लिए मतदान जारी

0
103

इस्लामाबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के सदस्यों के हंगामे के बीच, पाकिस्तान का 24वाँ प्रधानमंत्री चुनने के लिए नेशनल असेंबली में मतदान चल रहा है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मतदान के लिए सदन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। अध्यक्ष अयाज सादिक ने लॉबी ए शहबाज शरीफ को और लॉबी बी उमर अयूब खान को सौंपा।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पीकर नतीजे की घोषणा करेंगे।

चुनाव के लिए शहबाज शरीफ और उमर अयूब खान उम्मीदवार हैं। शरीफ को सात सहयोगी दलों का समर्थन प्राप्त है और खान सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के उम्मीदवार हैं, जिसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित विजेता उम्मीदवार भी शामिल हैं। देश में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे।

प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी भी पक्ष को 336 सदस्यीय सदन में 169 मत हासिल करने होंगे।

द न्यूज के अनुसार, शहबाज शरीफ के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद है। उन्हें 200 से अधिक मत मिलने की संभावना है।

इससे पहले, शहबाज़ शरीफ़ 11 अप्रैल 2022 से 14 अगस्त 2023 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे।