Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय लैंगयुए चंद्र लैंडर की लैंडिंग और टेकऑफ का व्यापक सत्यापन परीक्षण पूरी...

लैंगयुए चंद्र लैंडर की लैंडिंग और टेकऑफ का व्यापक सत्यापन परीक्षण पूरी तरह सफल रहा

0
40

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के मुताबिक, पेइचिंग समय के अनुसार 6 अगस्त को, लैंगयुए चंद्र लैंडर के लैंडिंग और टेक ऑफ का व्यापक सत्यापन परीक्षण चीन के हबेई प्रांत की हुआइलाई काउंटी में अलौकिक लैंडिंग परीक्षण स्थल पर सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह परीक्षण चीन के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का किसी अलौकिक पिंड पर उतरने और उड़ान भरने का परीक्षण है। इसमें कई परीक्षण परिस्थितियाँ, एक लंबा परीक्षण चक्र और उच्च तकनीकी कठिनाई शामिल है। यह चीन की मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण परियोजना के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

लैंगयुए चंद्र लैंडर, अलौकिक पिंडों के लिए एक मानवयुक्त अवरोहण और आरोहण अंतरिक्ष यान है जिसे चीन ने अपने पहले मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए विकसित किया है। इसमें एक चंद्र मॉड्यूल और एक प्रणोदन मॉड्यूल शामिल हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्र कक्षा और चंद्र सतह के बीच ले जाने के लिए किया जाता है। यह दो अंतरिक्ष यात्रियों को एक साथ ले जा सकता है, और एक चंद्र रोवर और वैज्ञानिक पेलोड भी ले जा सकता है।

यह चंद्रमा पर उतरने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चंद्र जीवन केंद्र, ऊर्जा केंद्र और डेटा केंद्र के रूप में कार्य करेगा, और चंद्र निवास और गतिविधियों में सहायता कर सकता है। परीक्षण की पूर्ण सफलता चीन की मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण परियोजना के विकास में एक नई महत्वपूर्ण सफलता का प्रतीक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)