Friday, August 14, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का मूली उखाड़ते वीडियो वायरल, तेजस्वी...

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का मूली उखाड़ते वीडियो वायरल, तेजस्वी ने ‘मां’ लिखकर किया री पोस्ट

0
179

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ‘मां ‘लिखकर पोस्ट किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह खेत में जाते व मूली उखाड़ते देखी जा सकती हैं। मूली उखाड़कर वह अपने सहायकों को इसे गाय को खिलाने के लिए कहती हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “जड़ों से जुड़ाव ही जीवन की सच्चाई और गहराई से वास्तविक परिचय कराता है। जड़ों से जुड़े़ रहना बंधन नहीं, असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है। जड़ से जुड़े1 पेड़ हमेशा पल्लवित, पुष्पित, छायादार, फलदार व गुलजार तथा जड़ से जुड़े इंसान जानकार, जानदार, शानदार, दिलदार, हकदार और वजनदार होते है।”

माना जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बिना किसी के नाम लिए राज्य सरकार को नसीहत दी है। इस वीडियो को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने ‘मां’ लिखकर इस वीडियो को शेयर किया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले तेजस्वी ने गोशाला में जाने का वीडियो पोस्ट किया था।