Tuesday, July 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय फेंग लियुआन ने प्रदर्शनी में भाग लिया

फेंग लियुआन ने प्रदर्शनी में भाग लिया

0
35

बीजिंग, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का एक सहायक कार्यक्रम, “डिजिटल इंटेलिजेंस महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण उपलब्धि प्रदर्शनी” चीन की राजधानी पेइचिंग में उद्घाटित हुआ।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी और बालिकाओं एवं महिलाओं की शिक्षा के उन्नयन हेतु यूनेस्को की विशेष दूत फेंग लियुआन और संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव एवं संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक सिमा सामी बहौस ने इसमें भाग लिया और भाषण दिए।

संबंधित विदेशी नेताओं के जीवनसाथी, महिला संगठनों की प्रमुख, मित्रवत लोगों के प्रतिनिधि आदि इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

फेंग लियुआन ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तेजी से विकास के साथ, डिजिटलीकरण और बुद्धिमत्ता गहन एकीकरण की ओर बढ़ रहे हैं और सूचना प्रौद्योगिकी की नई पीढ़ी महिलाओं और लड़कियों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए एक नया इंजन बन गई है। चीन सक्रिय रूप से डिजिटल और बुद्धिमान तकनीकों का विकास कर रहा है, जिसने महिलाओं और लड़कियों की जीवनशैली को बदल दिया है। डिजिटल और बुद्धिमान युग में महिलाओं के लिए अब विकास की व्यापक गुंजाइश है।

अपने भाषण में, बहौस ने डिजिटल लिंग विभाजन को पाटने, महिलाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में चीन की महान उपलब्धियों की बहुत प्रशंसा की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)