सीपीसी केंद्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन के मुख्य दस्तावेजों के अल्पसंख्यक जातीय और विदेशी भाषा संस्करण प्रकाशित

0
25

बीजिंग, 28 नवंबर (आईएएनएस)। “20वीं चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) केंद्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन की विज्ञप्ति” और “राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाने पर सीपीसी केंद्रीय समिति के सुझाव” और “राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाने पर सीपीसी केंद्रीय समिति के सुझावों पर स्पष्टीकरण” को चीन के केंद्रीय संकलन एवं अनुवाद प्रेस और विदेशी भाषा प्रेस ने 10 विदेशी भाषाओं (अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पैनिश, जापानी, रूसी, जर्मन, अरबी, पुर्तगाली, वियतनामी, लाओ) में प्रकाशित किया है।

इसके तहत 28 नवंबर से चीन और विदेश में सार्वजनिक पेशकश शुरू होगी।

साथ ही, मंगोलियन भाषा, तिब्बती भाषा, उइगुर भाषा, कजाख भाषा, कोरियाई भाषा, यी भाषा, जुआंग भाषा आदि 7 चीनी अल्पसंख्यक जातीय भाषा वाले संस्करण पूरे चीन में सार्वजनिक पेशकश शुरू करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)