SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय जनवरी से अक्टूबर तक चीन के सेवा व्यापार में स्थिर वृद्धि दर्ज...

जनवरी से अक्टूबर तक चीन के सेवा व्यापार में स्थिर वृद्धि दर्ज हुई

0
26

बीजिंग, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 3 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक चीन का सेवा व्यापार लगातार बढ़ा है।

सेवा आयात-निर्यात की राशि 65 खरब 84 अरब 43 करोड़ युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.5% बढ़ी है। इसमें, निर्यात 29 खरब 9 अरब 3 करोड़ युआन रहा, जो 14.3% बढ़ा, आयात 36 खरब 75 अरब 40 करोड़ युआन रहा, जो 2.6% बढ़ा।

वाणिज्य मंत्रालय के सेवा व्यापार विभाग के संबंधित अधिकारी के अनुसार, इस वर्ष के पहले 10 महीनों में देश के सेवा व्यापार में मुख्य रूप से कुछ विशेषताएं प्रदर्शित हुईं। पहला, ज्ञान-प्रधान सेवा व्यापार में वृद्धि बनी रही। जनवरी से अक्टूबर तक, ज्ञान-प्रधान सेवाओं का आयात और निर्यात 25 खरब 12 अरब 15 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो 6.4% की वृद्धि है। दूसरा, यात्रा सेवाओं का निर्यात तेजी से बढ़ा। जनवरी से अक्टूबर तक, यात्रा सेवाओं में तेज वृद्धि देखी गई, आयात और निर्यात 18 खरब 12 अरब 54 करोड़ युआन तक पहुंच गए, यानी 8.5% की वृद्धि रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)