सीएमजी ने 2025 की दस सबसे बड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल खबरें जारी कीं

0
6

बीजिंग, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप ने 24 दिसंबर को वर्ष 2025 में देश की दस सबसे बड़ी खेल खबरें और अंतर्राष्ट्रीय दस सबसे बड़ी खेल खबरें जारी कीं।

देश की दस सबसे बड़ी खेल खबरों में 15वें राष्ट्रीय खेल समारोह और 12वें राष्ट्रीय दिव्यांग खेल समारोह का क्वांग तुंग, हांगकांग, मकाओ में सफल आयोजन पहले स्थान पर है। नौवें एशियाई शीतकालीन खेल समारोह का हार्पिन शहर में सफल आयोजन दूसरे स्थान पर है। बारहवें विश्व खेल समारोह का छंगतु में सफल आयोजन तीसरे स्थान पर है।

इसके अलावा च्यांग सु प्रांत में शहरी फुटबाल लीग की सरगर्मी, राज्य परिषद द्वारा खेल उपभोग की संभावना पूरी कर खेल व्यवसाय के गुणवत्ता विकास पर राय जारी करना, चीनी खिलाड़ी यांग हानसन की एनबीए पोर्टलैंड ट्रेल ब्लेजर्स में भागीदारी, चु वनचुन का महिला शतरंज रैपिड एंज ब्लिट्ज चैंपियनशिप जीतना, चाओ शिनथोंग का वर्ष 2025 स्नोक चैंपियनशिप जीतना, चीनी बैडमिंटन टीम का 14वीं बार सुदीरमन कप जीतना और फान चेनतुंग तथा छन मंग आदि चीनी खिलाड़ियों का विश्व रैंकिंग में हटना आदि शामिल हैं।

सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय खेल समाचारों में कर्स्टी कोवेंट्री का अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना पहले स्थान पर है। दूसरी सबसे बड़ी खबर है कि स्वीडन के एथलीट आर्मंड डुप्लांटिस ने एक साल में चार बार पुरुष पोल वाल्ट का विश्व रिकार्ड तोड़ा। तीसरी सबसे बड़ी खबर है कि जैनिक सिनर ने एटीपी वार्षिक फाइनल का खिताब जीता।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)