Wednesday, August 5, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय नववर्ष दिवस की छुट्टी के पहले दिन चीन में यात्रा करने वालों...

नववर्ष दिवस की छुट्टी के पहले दिन चीन में यात्रा करने वालों की संख्या 20 करोड़ से अधिक

0
29

बीजिंग, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी परिवहन मंत्रालय से 2 जनवरी को प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2026 नववर्ष दिवस की छुट्टी के पहले दिन यानी 1 जनवरी को, चीन में अंतरक्षेत्रीय कार्मिक प्रवाह की कुल संख्या 20 करोड़ 74 लाख 75 हजार थी, जो पिछले साल इसी दिन की तुलना में 20.3% अधिक है।

उस दिन, राजमार्ग यात्री यातायात 18 करोड़ 62 लाख 80 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.5% की वृद्धि दर्शाता है। रेल यात्री यातायात 1 करोड़ 85 लाख 60 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 67.9% अधिक है। जलमार्ग यात्री यातायात 6,84,000 व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.9% ज्यादा है। वहीं, नागरिक उड्डयन यात्री यातायात 19 लाख 51 हजार व्यक्ति-बार तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.3% कम है।

उधर, 1 जनवरी को, चीन में राष्ट्रीय डाक उद्योग ने 45 करोड़ 10 लाख पार्सल एकत्र किए और 53 करोड़ 10 लाख पार्सल वितरित किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)