Monday, June 1, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में मिली नई उपलब्धियां

चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में मिली नई उपलब्धियां

0
31

बीजिंग, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2025 में चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के अंतरिक्ष विज्ञान, अनुप्रयोग प्रयोग और प्रौद्योगिकी परीक्षण में प्रगति हुई।

चीन में जीवन विज्ञान, माइक्रोग्रैविटी भौतिकी और अंतरिक्ष नई प्रौद्योगिकी व अनुप्रयोग आदि तमाम क्षेत्रों को कवर करने वाली वैज्ञानिक सुविधाएं स्थापित हो चुकी हैं। इससे मुख्य वैज्ञानिक मिशन के कार्यान्वयन को गारंटी दी गई।

चीनी विज्ञान अकादमी ने कहा कि वर्ष 2025 में अंतरिक्ष अनुप्रयोग प्रणाली के तहत कक्षा में 31 नई विज्ञान और अनुप्रयोग परियोजनाएं लागू की गईं। इससे 150टीबी से ज्यादा वैज्ञानिक डेटा हासिल किए गए।

बताया जाता है कि चीन ने सफलता से अंतरिक्ष स्टेशन में पहला चूहा अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन ने पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन में उपचुंबकीय-सूक्ष्मगुरुत्व मिश्रित अंतरिक्ष वातावरण में जैविक अनुसंधान किया।

इसके अलावा, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष अनुप्रयोग के लिए लिथियम आयन बैटरी का इन-सीटू इलेक्ट्रोकेमिकल और ऑप्टिकल अध्ययन भी किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)