Wednesday, June 10, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth विश्वरंग और आईसेक्ट द्वारा प्रख्यात कथाकार पद्मश्री उषा किरण खान जी को...

विश्वरंग और आईसेक्ट द्वारा प्रख्यात कथाकार पद्मश्री उषा किरण खान जी को दी गई अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि

0
100

भोपाल : 12 फरवरी/पद्मश्री उषा किरण खान जी का दुखद निधन हो गया है। उनके दुखद निधन से हिंदी और मैथिली के एक कथा युग का हमसे हमेशा–हमेशा के लिए बिछुड़ जाना है। संतोष चौबे जी ने उषा किरण खान जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका जाना हिंदी साहित्य जगत के साथ हमारे लिए व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति है। उषा जी का रचनात्मक मार्गदर्शन एवं आत्मीय आशीर्वाद विश्व रंग एवं वनमाली सृजन पीठ परिवार को सदैव मिलता रहा।

मुकेश वर्मा जी ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उषा जी ने हमेशा नये रचनाकारों को मार्गदर्शन प्रदान किया है। उनके चले जाने से हिंदी साहित्य जगत के एक महत्वपूर्ण कथाकार के साथ–साथ एक पथ प्रदर्शक का भी चले जाना है।

उषा किरण जी को ‘विश्व रंग’ टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव, वनमाली सृजन पीठ, टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, आईसेक्ट समूह के समस्त विश्वविद्यालय, आईसेक्ट पब्लिकेशन, समस्त वनमाली सृजन केंद्रों एवं साहित्य, कला संस्कृति की सभी सहयोगी संस्थाओं की और से अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि।