Sunday, May 24, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन वैश्विक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बना रहेगा:एआईआईबी मुख्य अर्थशास्त्री

चीन वैश्विक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बना रहेगा:एआईआईबी मुख्य अर्थशास्त्री

0
171

बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के शीर्ष अर्थशास्त्री एरिक बर्गलॉफ ने हाल ही में चीन के प्रमुख अखबार “चाइना डेली” के साथ एक विशेष बातचीत में साझा किया कि चीन ने विश्व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अल्पकालिक चुनौतियों के बावजूद, चीन आने वाले वर्षों में वैश्विक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बना रहेगा।

बर्गलॉफ ने चीन की अर्थव्यवस्था के कमज़ोर होने के विचार को ख़ारिज कर दिया, जिसे कुछ पश्चिमी मीडिया ने आगे बढ़ाया है। उनका मानना है कि जैसे-जैसे चीन में प्रति व्यक्ति की जीडीपी बढ़ेगी, देश अपनी जनसंख्या संरचना के कारण और अधिक समृद्ध हो जाएगा।

वह चीन के भविष्य के बारे में आशावादी हैं और उनका मानना है कि यह दीर्घावधि में लोगों के जीवन में सुधार जारी रखेगा।

चीन की आर्थिक क्षमता पर प्रकाश डालते हुए, बर्गलॉफ ने बताया कि हर साल लगभग 15 लाख इंजीनियर स्नातक होते हैं, जो तकनीकी प्रगति, बेहतर उत्पादकता और आर्थिक विस्तार के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने सतत विकास के महत्व पर भी जोर दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)