आईसीसी टी20 रैंकिंग: अभिषेक और वरुण शीर्ष बल्लेबाज और गेंदबाज, सिकंदर रजा नंबर 1 ऑलराउंडर बने

0
10

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजों की सूची में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के जोस बटलर चौथे और भारत के तिलक वर्मा पांचवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पाथुम निसंका छठे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें, न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट आठवें, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नौवें और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श दसवें स्थान पर हैं।

साहिबजादा फरहान को यूएसए के खिलाफ खेली गई 73 रन की पारी का जोरदार फायदा हुआ है। इसी पारी की बदौलत फरहान 4 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे, इंग्लैंड के आदिल रशीद चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा पांचवें, न्यूजीलैंड के जैकब डफी छठे, पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज सातवें, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान आठवें, ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा नौवें और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दसवें स्थान पर हैं।

टी20 के शीर्ष ऑलराउंडर्स की सूची में पाकिस्तान के सईम अयूब को पीछे छोड़ते हुए जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। अयूब दूसरे स्थान पर हैं। भारत के हार्दिक पांड्या तीसरे, वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज चौथे, पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज पांचवें, नेपाल के दीपेंद्र सिंह एरे छठे, वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड सातवें, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई आठवें, अफगानिस्तान के मोहम्मब नबी नौवें और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दसवें स्थान पर हैं।