Wednesday, August 26, 2026
spot_img
Home राजनीति रामनाथ ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसा, एआई समिट में यूथ...

रामनाथ ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसा, एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को बताया निंदनीय

0
32

पटना, 21 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लगातार हिन्दुस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में सब जानते हैं। वह भारत को बदनाम करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं और अपनी इमेज भी खराब कर रहे हैं।

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद से भाजपा और एनडीए के नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। राहुल गांधी को टारगेट कर माफी मांगने की मांग की जा रही है।

बिहार की कानून व्यवस्था पर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि विरोधी दल में हैं तो जाहिर सी बात है कि विरोध ही करेंगे। सरकार की तारीफ तो कर नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में अपराध की कोई घटना हो रही है तो कार्रवाई भी हो रही है, अपराधी जेल भी जा रहे हैं। घटना की जांच भी हो रही है।

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने एआई समिट को लेकर कहा कि पहले भी जब भी राहुल गांधी को मौका मिला, उन्होंने देश का नाम खराब करने की कोशिश की और अब यह सोच कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी फैल गई है। जहां भी मौका मिल रहा है, उस कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे भारत की छवि को धूमिल किया जाए। एआई का बहुत बड़ा आयोजन था। अगर आपको पसंद नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप विरोध करेंगे। विपक्ष को इस समिट का सम्मान करना चाहिए। समिट में तकनीक के क्षेत्र से लोग आए थे, इस दौरान यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन निंदनीय है।

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मैं समझता हूं कि जिस तरह से पार्लियामेंट के अंदर उनकी लीडरशिप को मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा और यह मजाक का विषय बन गया। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी, भारत की कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी, पूरी दुनिया में मजाक का कारण बन गई है।