ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली सैन्य हमले पर चीन का स्पष्ट रुख

0
8

बीजिंग, 1 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए सैन्य हमले से संबंधित सवाल पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी।

किसी पत्रकार ने पूछा कि पेइचिंग समयानुसार 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमला किया है, ऐसे में इस घटनाक्रम पर चीन की क्या टिप्पणी है।

इस पर जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि चीन ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी देश की राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।

प्रवक्ता ने दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बल प्रयोग या बल की धमकी संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है और इससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है।

चीन संबंधित पक्षों से अपील करता है कि वे सैन्य अभियानों को तत्काल रोकें, स्थिति को और अधिक बिगड़ने से बचाएं और संवाद तथा परामर्श की प्रक्रिया को फिर से शुरू करें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)