Thursday, June 25, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड: त्योहारी सीजन में 40 करोड़ से...

चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड: त्योहारी सीजन में 40 करोड़ से अधिक यात्रियों का सुरक्षित परिवहन

0
25

बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मार्च तक राष्ट्रीय रेल प्रणाली ने वसंत उत्सव यात्रा अवधि के दौरान कुल 40 करोड़ 70 लाख यात्रियों को परिवहन सेवाएं प्रदान कीं। इस पूरे अवधि में रेल संचालन सुरक्षित, स्थिर और सुचारु बना रहा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 3 मार्च को अकेले 1 करोड़ 7 लाख यात्रियों के सफर करने की संभावना है। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 743 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है, ताकि यात्रा के चरम समय में भी आवागमन व्यवस्थित और सुविधाजनक बना रहे।

लालटेन महोत्सव के अवसर पर देशभर के रेलवे विभागों ने यात्री परिवहन की विशेष व्यवस्था की। विभिन्न प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ उत्सव का आनंद भी मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)