Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth यूको बैंक में आईटी एडवाइजर के पद पर निकली वैकेंसी, 65 साल...

यूको बैंक में आईटी एडवाइजर के पद पर निकली वैकेंसी, 65 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

0
23

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में बेहतर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। यूको बैंक ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एडवाइजर (आईटी एडवाइजर) के 1 पद पर वैकेंसी निकाली है।

यूको बैंक ने जिस आईटी एडवाइजर पद पर वैकेंसी निकाली है, उसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पद पर आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे यूको बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या उनके पास आईटी/कंप्यूटर साइंस/स्टैटिक्स/इंफॉर्मेशन सिस्टम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 175 रुपए है।

आईटी एडवाइजर पद के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन बिना लिखित परीक्षा के शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी योग्यता और संबंधित पद के लिए बाजार मानकों के आधार पर होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।