Tuesday, June 30, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय विदेशी मीडिया का फोकस: ‘दो सत्र’ चीन और विश्व के भविष्य को...

विदेशी मीडिया का फोकस: ‘दो सत्र’ चीन और विश्व के भविष्य को आकार दे रहे हैं

0
26

बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एनपीसी के च्यांगसू प्रतिनिधिमंडल की चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने और आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का विकास बहुत महत्वपूर्ण है।

ब्रिटेन के स्काई न्यूज, सिंगापुर के लियनह जाओबाओ, जापान के द सांके शिम्बुन, अर्जेंटीना के क्लारिन, कजाकस्तान के डीके न्यूज़, अमेरिका के ब्लूमबर्ग न्यूज़ और वियतनाम की ‘नेशनल असेंबली ऑफ वियतनाम’ सहित कई देशों की मीडिया ने चीनी नेता के इस महत्वपूर्ण भाषण पर रिपोर्ट दी है। उनका मानना है कि राष्ट्रपति शी का भाषण चीन के आर्थिक परिवर्तन और उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग प्रदान करता है।

राष्ट्रपति शी ने अपने भाषण में कहा कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के विकास को एक साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि मौलिक नवाचार और प्रमुख कोर प्रौद्योगिकियों में सफलता हासिल करने और प्रौद्योगिकी के उच्च स्थान पर कब्जा करने में नई सफलता मिल सके। ब्रिटेन के स्काई न्यूज़ और अर्जेंटीना के क्लारिन ने अपनी टिप्पणियों में कहा कि अगले पांच वर्षों में, चीन अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी को जोड़ेगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के प्रयासों को तेज करेगा।

उधर, अमेरिका के ब्लूमबर्ग न्यूज, कजाकस्तान के डीके न्यूज और वियतनाम की ‘नेशनल असेंबली ऑफ वियतनाम’ ने राष्ट्रपति शी के नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्ति वाले भाषण पर ध्यान केंद्रित किया। उनकी रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन एक नया प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है, जो आने वाले दशकों में वैश्विक आर्थिक संरचना का निर्धारण करेगा।

विदेशी मीडिया का मानना है कि इस वर्ष के “दो सत्र” (एनपीसी और सीपीपीसीसी के वार्षिक सम्मेलन) भविष्य की नीति दिशा और सामाजिक-आर्थिक विकास लक्ष्यों को निर्धारित करने के महत्वपूर्ण क्षण हैं। चीन के शीर्ष नेता ने भविष्य की व्यापक आर्थिक नीति की दिशा स्पष्ट कर दी है, जिससे चीन और दुनिया का भविष्य सकारात्मक रूप से आकार ले रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)