बीजिंग, 12 मार्च (आईएएनएस)। चाइना रेलवे ग्रुप से 12 मार्च को मिली खबर के अनुसार इस साल जनवरी से फरवरी तक चीन-यूरोप मालगाड़ी सेवा में मात्रा और गुणवत्ता दोनों में सुधार का रुझान दिखा, जिसमें कुल 3,501 ट्रेनें संचालित हुईं।
इस वर्ष की शुरुआत से, चाइना रेलवे ग्रुप ने परिवहन संगठन को मजबूत किया है, चीन-यूरोप मालगाड़ियों के संचालन को वैज्ञानिक रूप से तैयार किया है, सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया है, चाइना रेलवे लॉजिस्टिक्स 95306 ‘डिजिटल पोर्ट’ प्रणाली को अनुकूलित किया है, और रेलवे पोर्ट क्लीयरेंस की दक्षता में लगातार सुधार किया है। साथ ही, उसने मार्ग के किनारे स्थित देशों के रेलवे विभागों के साथ सहयोग को मजबूत किया ताकि पूरी यात्रा के दौरान चीन-यूरोप मालगाड़ियों की समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके और पूरी समय सारिणी के साथ चीन-यूरोप मालगाड़ियों का स्थिर संचालन बनाए रखा जा सके।
चीन में स्थित 14 चीन-यूरोप मालगाड़ी असेंबली केंद्रों ने उच्च गुणवत्ता वाली अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्गो सोर्सिंग और एंड-टू-एंड परिवहन निगरानी को मजबूत किया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान पूरे देश में चीन-यूरोप मालगाड़ियां चलती रहें। जनवरी से फरवरी तक, चीन-यूरोप मालगाड़ी सेवा ने कुल 3,501 ट्रेनों का संचालन किया, जिसमें 3.52 लाख टीईयू माल का परिवहन किया गया। जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 32 फीसदी और 25 फीसदी का इजारा हुआ, जिससे अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता और सुचारू संचालन सुनिश्चित हुआ।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

