SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय भोपाल के नापतौल विभाग को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

भोपाल के नापतौल विभाग को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

0
25

भोपाल 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी मिली है। जिसके बाद मौके पर पुलिस और बम स्कवॉड की टीमें पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जब दफ्तर खुला तो उसके बाद एक धमकी भरा ईमेल आया, जिसमें कहा गया है कि साइनाइड सिलेंडर के जरिए नापतौल विभाग की इमारत को उड़ा दिया जाएगा। ईमेल के सामने आने के बाद से कर्मचारियों में दहशत है और पूरी इमारत को खाली करा दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर मौके पर बम निरोधक दस्तक से लेकर डॉग स्क्वाड भी पहुंच चुका है, और वह पूरी इमारत की गहन तलाशी ले रहा है। पूरी इमारत को खाली कर लिया गया है सभी कर्मचारी इमारत के बाहर मैदान में मौजूद हैं।

इमारत के बाहर परिसर में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि बम से इमारत को उड़ाने की धमकी के बाद से वे दहशत में हैं और आज अपने कार्यालय में जाकर काम करने का मन नहीं बना पा रहे हैं।

दरअसल, इससे पहले राजधानी के ही एक निजी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके चलते पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। इमारत को खाली किए जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया, मगर कहीं कुछ नहीं मिला था और अब एक बार फिर नापतौल विभाग की इमारत को बम से उड़ाने की ईमेल के जरिए धमकी मिली है, जिससे कर्मचारी दहशत में हैं।

इसी तरह की धमकी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की इमारत को भी बम से उड़ाने की मिली थी। लगातार मिल रही इस तरह की धमकियों के बाद से राजधानी का पुलिस महकमा पूरी तरह से सजग है। वही सूचना मिलने के बाद मौके की तलाशी की जाती है और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह धमकियां पूरी तरह झूठी निकली थीं।