नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ इम्यूनोलॉजी (एनआईआई), नई दिल्ली ने कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है।
राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) ने जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री बीई/बीटेक/बीफार्म/पीजीडी/पीएचडी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु कंसल्टेंट के लिए 55 साल और यंग प्रोफेशनल के लिए 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 200 रुपए है। एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, डायरेक्ट इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 60,000 से 80,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘निदेशक, राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान, अरुणा आसफ, अली मार्ग, नई दिल्ली-110067’ पते पर पोस्ट कर दें।

