नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
भाजपा नेता का यह बयान उस वक्त आया है जब केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भाजपा को लेकर कहा कि कुछ लोग यहां भाजपा को बढ़ाना चाहते हैं लेकिन जनता भाजपा के साथ नहीं है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथ कुछ नहीं लगेगा।
सीएम विजयन के बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री को अब चिंता होने लगी है कि भाजपा केरल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली है।
पीएम मोदी द्वारा सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले व्यक्ति हैं और वह लगातार देश व समाज की सेवा कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई धमकी पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि यह युद्ध का समय है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ओर से ईरान को चेतावनी दी है। इसका कितना असर होगा, यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन स्थिति गंभीर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलना चाहिए और यह पूरी दुनिया के लिए जरूरी है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत करने पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने ईद के मौके पर ईरान के राष्ट्रपति को बधाई दी और फारसी नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज़ को रोका न जाए और वहां जहाज़ों के आवाजाही की छूट दी जाए। बातचीत में पीएम मोदी ने इस बात की चिंता जताई है कि कैसे युद्ध विराम हो सके।
भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने इजरायल और अमेरिका से भी बात की है। भगवान करे कि जल्द ही खाड़ी युद्ध रुक जाए।

