Monday, May 25, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति हार के डर से घबराईं ममता बनर्जी, बिहार की तरह ही पश्चिम...

हार के डर से घबराईं ममता बनर्जी, बिहार की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी बनेगी ‘डबल इंजन’ की सरकार : गुलाम अली खटाना

0
22

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ममता बनर्जी पर दिए बयान के बाद भाजपा के राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

गुलाम अली खटाना ने आईएएनएस से कहा कि जैसे बिहार में जनता ने फैसला किया, वैसे ही अब पश्चिम बंगाल के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों का समर्थन करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है, जिससे अवैध घुसपैठ और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से निपटा जा सकेगा।

ममता बनर्जी द्वारा मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर बर्तन या अन्य सामान लेकर पहुंचने की अपील पर भी खटाना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की बातें उनकी चुनाव से पहले की घबराहट को दर्शाती हैं। यह बयान इस बात का संकेत है कि ममता बनर्जी हार को लेकर चिंतित हैं और घबराई हुई हैं।

वहीं, एलपीजी सप्लाई को लेकर भी उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कई टैंकर देश में पहुंच चुके हैं जबकि कई रास्ते में हैं।

इस पर गुलाम अली खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। यह एक गंभीर वैश्विक संकट है लेकिन युद्ध केवल विनाश लाता है। भारत हमेशा से यह अपील करता रहा है कि किसी भी विवाद का समाधान कूटनीति और बातचीत के जरिए होना चाहिए।

बंगाल चुनाव और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा नेताओं ने एक तरफ जहां राज्य में बदलाव का दावा किया, वहीं वैश्विक संकट पर शांति व संवाद की जरूरत पर जोर दिया है।