Tuesday, August 18, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, केकेआर बल्लेबाजी करेगी, पीएसएल छोड़ने...

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, केकेआर बल्लेबाजी करेगी, पीएसएल छोड़ने वाले खिलाड़ी ने किया डेब्यू

0
33

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, पहले के मुकाबले ज्यादा हरी दिख रही है। देखते हैं यह कैसा खेलती है। यह हमारा किला है, दर्शक हमारे साथ हैं और हम एक अच्छा खेल खेलने के लिए तैयार हैं। हमने कुछ सप्ताह पहले तैयारी शुरू कर दी थी। हमारे पास काफी अनुभव है और साथ ही युवा खिलाड़ियों का भी अच्छा मिश्रण है। रोहित, सूर्या, मिशेल सैंटनर की वजह से टीम में कप्तानों की भी कोई कमी नहीं है। मैं तो बस मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। हम 6 गेंदबाजों और 5 बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं।”

केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा, “हम गेंदबाजी करना चाहते थे। वानखेड़े में हमने इतनी घास पहले कभी नहीं देखी। हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं। कोलकाता और मुंबई, दोनों जगहों पर हमने कुछ कैंप किए हैं। हम जानते हैं कि एमआई एक चैंपियन टीम है और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें बस वर्तमान पर ध्यान देना है और अतीत के बारे में नहीं सोचना है। कुछ खिलाड़ियों को चोटें लगी हैं, इसलिए हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रहे हैं। टीम में चार विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजरबानी हैं।

बता दें कि ब्लेसिंग मुजरबानी इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं। मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर केकेआर के साथ लीग की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही करार किया था।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह

इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

केकेआर की प्लेइंग इलेवन

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया