Sunday, May 24, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय पिछले साल चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब...

पिछले साल चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब युआन तक पहुंचा

0
20

बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2025 चीन में लोगों की डिजिटल खपत का पैमाना 253 खरब युआन तक पहुंचा, जिसमें वर्ष 2024 की तुलना में 8.7 फीसदी की वृद्धि हुई। इनमें से डिजिटल सेवाओं की खपत में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो डिजिटल खपत के विकास को बढ़ाने के लिए मुख्य इंजन बना है। चीन में ई-कॉमर्स ने ऑफलाइन खपत को बढ़ाया है और ऑफलाइन डिजिटल खपत में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2025 में चीनी वाणिज्य मंत्रालय आदि आठ चीनी मंत्रालयों व विभागों ने मिलकर “डिजिटल खपत को तेज़ी से बढ़ाने और डिजिटल युग में मिल जुलकर बेहतर जीवन कायम करने के लिए गाइडिंग ओपिनियन” जारी किए। चीन के विभिन्न इलाकों और विभागों ने मिलकर 40 से ज़्यादा सहायक दस्तावेज़ और मानक जारी किए हैं।

चीन में डिजिटल प्रौद्योगिकी संस्कृति व पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा और शहरी सेवाएं आदि विभिन्न क्षेत्रों में गहराई से जुड़ी हुई है। गहन सांस्कृतिक पर्यटन, बुद्धिमान निदान व उपचार और ड्रोन डिलीवरी आदि नए अनुप्रयोग परिदृश्य बड़े पैमाने पर लागू किए जा रहे हैं। डिजिटल शासन, डेटा सुरक्षा और बौद्धिक संपदा आदि विभिन्न क्षेत्रों में संबंधित सिस्टम में लगातार सुधार किया जा रहा है। साथ ही, एक सुरक्षित, मानक, स्वस्थ और समावेशी डिजिटल खपत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)