Thursday, July 9, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनएमडीसी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनने का मौका, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

एनएमडीसी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनने का मौका, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

0
27

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएमडीसी) ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एम-11) के एक पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) की ओर से जारी पद के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बीते मंगलवार, 31 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 50 साल और अधिकतम आयु 57 साल निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,50,000 से 3,00,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएमडीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर उसे सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

वहीं, कैंडिडेट्स भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।