Saturday, May 23, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एएयू में जॉब का मौका : यंग प्रोफेशनल्स समेत कई पदों पर...

एएयू में जॉब का मौका : यंग प्रोफेशनल्स समेत कई पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

0
28

गांधीनगर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आनंद कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) ने यंग प्रोफेशनल्स सहित विभिन्न नौ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एएयू) ने जिन 9 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें सीनियर रिसर्च फेलो के 2, एग्रीकल्चर असिस्टेंट का 1, कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ (रिसर्च फेलो) के 5 और यंग प्रोफेशनल्स-I का 1 पद शामिल है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार डिप्लोमा या बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि), बीटेक, बीई, बीटेक (आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 20,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एएयू की ओर से वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 10 अप्रैल को सुबह 09.00 बजे से ‘याज्ञवल्क्य हॉल, अनुसंधान निदेशालय, आनंद कृषि विश्वविद्यालय, आनंद’ केंद्र पर किया जाएगा।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के साथ एप्लीकेशन फॉर्म और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एएयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवार अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।