राजा-महाराजाओं सबंधी राहुल के बयान से कांग्रेस की मानसिकता उजागर : सीआर पाटिल

0
58

नई दिल्ली, 28 जनवरी(आईएएनएस)। राहुल गांधी के राजा-महाराजा सबंधी बयान पर भाजपा सांसद सीआर पाटिल ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। पाटिल ने कहा कि उनके इस बयान से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी संकट में है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अपने एक चुनावी भाषण में राहुल गांधी ने कहा था कि आजादी के पहले राजा-महाराजा दलितों, आदिवासियों, गरीबों आदि का शोषण करते थे। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद इस शोषणचक्र को खत्म किया। राहुल के इस बयान से विवाद छिड़ गया है।

भाजपा सांसद सीआर पाटिल ने कहा कि राजा-महाराजाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी कर राहुल गांधी ने कांग्रेस की मानसिकता को उजागर कर दिया है। इसीलिए उन लोगों ने भी कांग्रेस से दूरी बना ली। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से जमीन हड़पने का काम कर रही है।