भोपाल, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने कार्यकाल के आधार पर ग्रेजुएट/डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल) के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (बीई/बीटेक/बीएससी) या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास गोला-बारूद और विस्फोटक पदार्थों के निर्माण/संचालन में अप्रेंटिसशिप का होना जरूरी है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 25 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन डिग्री/डिप्लोमा में प्राप्त अंक, व्यक्तिगत बातचीत/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 36,000 से 39,338 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘मुख्य महाप्रबंधक, आयुध कारखाना खमारिया, जिला: जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन कोड -482005’ पते पर डाक कर दें। वहीं, कैंडिडेट्स जमा किए गए आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

