बीईएल में सीनियर मैनेजर सहित कई पदों पर खुली नई भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई

0
8

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। बीईएल ने सीनियर मैनेजर सहित 4 पदों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीईएल ने जिन 4 पदों पर भर्ती के लिए नई वैकेंसी का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगा है, उनमें डिप्टी मैनेजर का 1 और सीनियर मैनेजर के 3 पद शामिल हैं।

बीईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यन से आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी/बीआर्क/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 32 से 36 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 50,000 से 1,80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए स्थायी आधार पर (ई-III और ई-IV) 600 रुपए के साथ 18% जीएसटी, जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए निश्चित अवधि के आधार पर (ई-III) रुपए के साथ 18% जीएसटी है। वहीं, पूर्व सैनिक, विकलांग व्यक्ति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आइट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘मैनेजर (मानव संसाधन/सीएसजी) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, जलाहल्ली पोस्ट, बेंगलुरु – 560 013’ पते पर डाक कर दें। वहीं, लास्ट में कैंडिडेट्स जमा किए गए आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी भविष्य के लिए जरूर से सुरक्षित रखें।