चीनी खिलाड़ी ने महिला फ्री स्टाइल 59 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

0
6

बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चल रही 2026 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चीनी खिलाड़ी श्ये मंगयु ने 9 अप्रैल को महिला फ्री स्टाइल 59 किलो वर्ग के फाइनल में जापानी खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिला फ्री स्टाइल 55 किलो वर्ग के फाइनल में चीनी खिलाड़ी ली युशुएं ने रजत पदक जीता।

59 किलो वर्ग के फाइनल के पहले हाफ में श्ये मंगयु अपनी प्रतिद्वंद्वी के साथ 2-2 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में श्ये मंगयु ने प्रतिद्वंद्वी को सीमा के बाहर धक्का देने और टेकडाउन व सुपलेक्स से अपनी बढ़त स्थापित की और अंत में 8-6 से प्रतिद्वंदी को पराजित कर खिताब जीता।

इसके अलावा चीनी खिलाड़ी फंग चीछी, ली त्सेलू और ली वनची ने अलग-अलग तौर पर महिला फ्री स्टाइल के 50 , 68 और 76 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)