Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार बनने के डर से बंगाल जा रहे राहुल गांधी: सैयद...

भाजपा सरकार बनने के डर से बंगाल जा रहे राहुल गांधी: सैयद पाशा

0
16

विजयवाड़ा, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख सैयद पाशा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पश्चिम बंगाल दौरे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से राहुल गांधी एक बार भी पश्चिम बंगाल नहीं गए, लेकिन अब जब उन्हें इस बात का एहसास हो चुका है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है तो राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में जाने का फैसला किया।

मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सैयद पाशा ने दावा किया कि राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी। राहुल गांधी के पश्चिम बंगाल दौरे के पीछे की मूल वजह यह है कि इन लोगों को इस बात का एहसास हो चुका है कि इस बार राज्य में हर हाल में भाजपा की सरकार बनेगी ही। भाजपा के लोग राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं, इसलिए राहुल गांधी पश्चिम बंगाल जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इतने वर्षों तक प्रदेश में सीएम के पद पर काबिज रहीं, लेकिन अफसोस की बात है कि इन्होंने आज तक प्रदेश में विकास का कोई भी काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यशैली से प्रदेश की जनता दुखी है। यही कारण है कि इस बार प्रदेश की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बदलाव का पूरा मन बना लिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद सीएम ममता बनर्जी ने प्रदेश में विकास के एक भी काम नहीं नहीं किए। लेकिन अब प्रदेश की जनता इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस के कितने ही नेता राज्य में प्रचार करने क्यों न जाएं, लेकिन इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने का पूरा मन बना लिया है।