श्रीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने के लिए संबंधित मंडल/जिला कैडर के कुल 194 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एग्रीकल्चर प्रोडक्शन डिपार्टमेंट (कृषि उत्पादन विभाग-कश्मीर में पशुपालन) से वेटरनरी फार्मासिस्ट के 146 और फाइनेंस डिपार्टमेंट (वित्त विभाग- जम्मू और कश्मीर निधि संगठन) से असिस्टेंट कंपाइलर के 48 पद शामिल हैं।
जेकेएसएसबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री, जिसमें जूलॉजी (प्राणीशास्त्र) एक विषय के रूप में होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित/ओएमआर परीक्षा, इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट्स वेरिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/अन्य सभी के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइड में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

