Saturday, June 20, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth ईएसआईसी भर्ती अलर्ट: सीनियर रेजिडेंट के 48 पदों पर वैकेंसी, इस दिन...

ईएसआईसी भर्ती अलर्ट: सीनियर रेजिडेंट के 48 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू

0
24

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कलाबुरगी ने सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न 48 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ईएसआईसी ने सीनियर रेजिडेंट के जिन 48 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी, पैथोलॉजी, चिकित्सा और एनआईसीयू के 4-4; बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी और फोरेंसिक मेडिसिन के 2-2; छाती, आंख, अस्थिविज्ञान, मनोचिकित्सा और औषध विज्ञान के 1-1; प्रसूति एवं स्त्रीरोग, सर्जरी, शरीर रचना विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान के 3-3; और आईसीयू के 7 पद शामिल हैं।

ईएसआईसी की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,40,545 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 44 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन कराते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी, आदि के लिए 300 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

ईएसआईसी की ओर से जारी पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 27 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक ‘ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पीजीआईएमएसआईआर और अस्पताल सेडम रोड, कालाबुरागी, कर्नाटक-585106’ पते पर आकर इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

कैंडिडेट्स ध्यान दें, सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन 29 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे से शुरू हो जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधिक डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म को याद से साथ ले जाएं।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन के दिन एप्लीकेशन फॉर्म को केंद्र पर याद से ले जाएं।