पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों के जीवन में बदलाव लाए: प्रदीप भंडारी

0
7

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहा कि हम सभी इस कार्यक्रम से काफी प्रेरित हुए हैं।

कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि हमने भवानीपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के जरिए देश के लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। अपने भाषण के जरिए उन्होंने देश को 140 करोड़ लोगों के सामने रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के बारे में भी बात की, जिसे पश्चिम बंगाल और पूरा देश मनाएगा।

उन्होंने कोलकाता की एक बेटी का भी जिक्र किया, जिसने मैथ्स ओलंपियाड में देश और बंगाल का नाम रोशन किया। यह साफ है कि अगर कोई नागरिक देश के लिए कुछ अच्छा करता है, तो प्रधानमंत्री उस पर जरूर ध्यान देते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य विकसित भारत 2047 है। वह ऐसे लोगों की कहानी मन की बात कार्यक्रम के जरिए सामने लाते हैं ताकि अन्य नागरिक भी उनसे प्रेरित हो सके। पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम से हम सभी प्रेरित हुए हैं।

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात ने देशभर में जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम स्थापित किया है, जो समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता और सहभागिता को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। यह कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करते हुए सामाजिक परिवर्तन की भावना को सशक्त कर राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान कर रहा है।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज मुझे देश की नारी शक्ति के साथ आकर मन की बात सुनने का और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका हमारे देश के युवा बहुत उत्सुकता से प्रतीक्षा करते हैं। यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जो पूरे देश का उत्साहवर्धन करता है, ज्ञानवर्धन करता है और युवाओं को बताता है कि हमारे देश में किस प्रकार का नवाचार हो रहा है।