Thursday, June 25, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय 139वें कैंटोन मेले में खरीदारों की संख्या में वृद्धि, तीसरे चरण की...

139वें कैंटोन मेले में खरीदारों की संख्या में वृद्धि, तीसरे चरण की तैयारी पूरी

0
29

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश व्यापार केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल को शाम 5 बजे तक 139वें कैंटोन मेले, जिसे चीन आयात-निर्यात मेला भी कहा जाता है, के पहले दो चरणों में 219 देशों और क्षेत्रों से लगभग 2 लाख 45 हजार खरीदारों और व्यापारियों ने भाग लिया। यह संख्या पिछले मेले की समान अवधि की तुलना में 2.2 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।

इसके अलावा, विभिन्न देशों और क्षेत्रों की 140 उद्योग एवं वाणिज्य संस्थाओं ने प्रतिनिधिमंडल बनाकर इस मेले में हिस्सा लिया। अमेरिका, मैक्सिको, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान सहित कई प्रमुख देशों के कुल 344 अग्रणी उद्यमों ने भी इसमें भागीदारी की, जो पिछले मेले की समान अवधि की तुलना में 4.9 प्रतिशत अधिक है।

139वें कैंटोन मेले के दूसरे चरण की प्रदर्शनी मुख्य रूप से उच्च गुणवत्ता वाली गृह सजावट पर केंद्रित रही। इस चरण में कुल 5 लाख 15 हजार वर्गमीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल था, जिसमें 25 हजार स्टॉल लगाए गए।

अब मेले का तीसरा चरण 1 से 5 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस चरण में मुख्य रूप से खिलौनों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं से संबंधित उत्पादों, टेक्सटाइल, स्टेशनरी तथा स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)