Saturday, June 6, 2026
SGSU Advertisement
Home राज्य अयोध्या नगर पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 युवती सहित 3 गांजा तस्कर...

अयोध्या नगर पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 युवती सहित 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 6.285 किलो गांजा जब्त

0
17

भोपाल : 15 अप्रैल/ थाना अयोध्या नगर, जोन-02 पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों सहित तीन आरोपियों को 6.285 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल सहित कुल 2.70 लाख रुपये का मसरुका जब्त किया है।

ओडिशा से लाकर भोपाल में करते थे सप्लाई
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर भोपाल और रायसेन में सप्लाई करते थे। विशेष तौर पर युवतियां ओडिशा से गांजा लेकर आती थीं, जिसके बाद अपने साथी विनय के साथ मिलकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्लम एरिया के छोटे मजदूरों को टारगेट करते थे। आरोपी कुछ पैडलर्स को भी सप्लाई करते थे, जिसके बारे में पुलिस विवेचना कर रही है।

रीवा व रायसेन के रहने वाले आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में विनय कुमार लोधी (25) पिता घनश्याम सिंह लोधी निवासी ग्राम कठोलिया, थाना उदयपुरा, जिला रायसेन (वर्तमान पता: अशोक बिहार कालोनी, थाना अशोका गार्डन, भोपाल), अंकिता ठाकुर (19) पिता केशव सिंह ठाकुर निवासी उदयपुरा बरेली, रायसेन (वर्तमान पता: अशोक बिहार कालोनी, भोपाल) और आरोही सिंह उर्फ सरीता चौहान (28) पिता केशव सिंह चौहान निवासी उपरेहटी मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला रीवा (वर्तमान पता: नबाब टी प्वाइंट के पास, अशोक बिहार कालोनी, भोपाल) शामिल हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए शुरू की तस्करी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किराये के मकान में अपने परिवार से अलग रहते थे। बड़े खर्चे, लग्जरी लाइफस्टाइल और जल्दी ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में उन्होंने गांजा तस्करी शुरू की। विनय ग्रेजुएट है और प्रॉपर्टी का काम करता था, जबकि अंकिता दुकान पर काम करती है और आरोही एम.कॉम पास है तथा कॉल सेंटर में काम करती है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस आयुक्त संजय कुमार (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी (भापुसे) द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे थे।

इन्हीं निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-02 विवेक सिंह (भापुसे) के सतत निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अरेड़ी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास कुछ लोग गांजा बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त माल
गांजा: 6.285 किलोग्राम

एक मोटरसाइकिल (जिक्सर) एम.पी.04 जेड.जी.0687

कुल कीमत: लगभग 2,70,000 रुपये

टीम को सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि. विजय सिंह कर्चुली, सउनि मनोज कछवाहा, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा, प्रआर 3330 अतुल सिंह, आर 3514 राजेश अन्नोठिया, जितेन्द्र जाट, आर पुष्पेन्द्र, आर अम्बरीश तिवारी, म.आर.3871 मोनिका जयसवाल, म.आर.3489 पूजा राठौड, म.आर.502 अपर्णा कटारे, आर भूपेन्द्र सिंह (टेक्निकल सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।