शी चिनफिंग और उनकी मां

0
6

बीजिंग, 9 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की माता जी छि शिन हैं। शी चिनफिंग और अपनी माता के बीच गहरी भावना है। छि शिन जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के दौरान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नेतृत्व वाली सेना में शामिल एक महिला सैनिक थीं।

छि शिन पारिवारिक शिक्षा पर बड़ा महत्व देती थीं, इससे शी चिनफिंग के विकास पर गहरा प्रभाव पड़ा। ऐसे क्रांतिकारी परिवार में पैदा और विकसित हुए शी चिनफिंग भी परिवार को बड़ा महत्व देते हैं, पारिवापिरक भावना को मूल्यवान समझते हैं और सीपीसी के सदस्यों की प्रारंभिक आकांक्षा को कभी भी नहीं भूलते।

शी चिनफिंग ने एक बार मीडिया को बताया था कि मुझे इस पर गर्व है कि मेरा जन्म एक क्रांतिकारी परिवार में हुआ। परिवार में सख्त क्रांतिकारी परंपरा की शिक्षा मिली।

जब शी चिनफिंग बाहर में काम करते थे, उनको अकसर छि शिन के पत्र मिलते थे। छि शिन उनके जीवन का हाल-चाल पूछने के अलावा अकसर उनको अपने प्रति सख्ती बरतने की बात कहती थीं, खासकर अधिकारी होने के नाते न्यायपूर्ण ,निष्पक्ष और स्वच्छ होना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा था कि परिवार न सिर्फ हमारे शरीर का निवास है, बल्कि हमारे मानस का निवास है। अगर आम परिवार अच्छा है तो देश अच्छा होगा और राष्ट्र अच्छा होगा।

जनता के बीच आए शी चिनफिंग हमेशा परिवार और देश के लिए समर्पित हैं और हमेशा अपने को जनता का सेवक देखते हैं। उन्होंने कहा था कि सीपीसी केंद्रीय कमेटी द्वारा जो बनाई गई नीति अच्छी है या नहीं, वह इस पर निर्भर है कि आम लोग इसके प्रति हंसेंगे या रोएंगे। सीपीसी का कार्य जनता की सेवा करना है।

शी चिनफिंग के नेतृत्व में 140 करोड़ से अधिक चीनी जनता अब बेहतर जीवन की ओर बढ़ रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)