बंगाल में घुसपैठ नहीं होगी, गौ हत्या बंद होगी और महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता: विनोद बंसल

0
3

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा कि बंगाल में सुवेंदु की ‘शुभ’ सरकार आई है और उनको वहां का ‘अधिकारी’ बनाया गया है। यह एक स्वागत योग्य कदम है।

विनोद बंसल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल की त्रस्त जनता को बधाई और शुभकामनाएं। बंगाल की जनता किस प्रकार से एक तरफ विदेशी घुसपैठियों के आतंक से त्रस्त थी और दूसरी तरफ बढ़ते इस्लामिक जिहादियों के उत्पीड़न का शिकार थी? राम नवमी, हनुमान जन्मोत्सव और सरस्वती पूजा को छोड़ दीजिए, मां काली की उपासना के लिए भी हमें हाई कोर्ट जाना पड़ता था। पिछले लगभग एक दशक से लगातार ऐसा हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद को हर बार हाई कोर्ट जाकर त्योहारों के लिए परमिशन लेनी पड़ रही।

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के परमिशन के बाद जब यात्राएं निकलती हैं तो उत्पीड़न और आक्रमण का शिकार होना पड़ता है। अब ये परिस्थितियां बदलेंगी। नई सरकार, नई उर्जा से काम करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी का नाम प्रस्तावित करते हुए जो बातें कहीं, वो महत्वपूर्ण हैं। अब राज्य में कोई घुसपैठ नहीं होगी। घुसपैठियों को भगाया जाएगा। गौ हत्या बंद होगी। गौ रक्षा के लिए कानून बनेगा। नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान और नारी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि बंगाल में जो हिंदुओं पर होने वाले आघात पर विराम लगेगा। हिंदुओं पर आघात अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी और उनके पूरे मंत्रिमंडल को धन्यवाद दिया।

वहीं, विनोद बंसल ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह से टीसीएस के ऑफिस में धर्मांतरण, लव जिहाद के अड्डे की तरह काम हो रहा था। एक महिला की मदद से षड्यंत्र करके काम हो रहा था। मस्लिम पार्टी के बड़े-बड़े नेता निदा खान को बचाने में जिस तरह से सामने आए हैं। इसके लिए ओवैसी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।