असम में सरकार गठन को लेकर बैठक, राज्यपाल से मिलने के लिए मांगा समय

0
8

गुवाहाटी, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के असम में अगली सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने बताया कि राज्यपाल से समय मांगा है और एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया है।

असम के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हिमंता सरमा ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा नेता के चुनाव के बाद, एजीपी और बीपीएफ द्वारा इसकी पुष्टि की जाएगी, जिसके बाद नए नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उन्होंने कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा। सरमा ने बुधवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिन्होंने उनसे कार्यवाहक सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहने का अनुरोध किया था।

असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा नेता भूपेन कुमार बोरा ने कहा, “आज असम की जनता की आशा व उम्मीद पूरी होगी। इसलिए हम डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के 100 प्रतिशत पक्ष में हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा आलाकमान भी असम की जनता की आवाज़ सुनेगा।”

असम विधानसभा के स्पीकर बिस्वजीत दैमारी ने कहा, “नियम यह है कि एक बार विधानसभा का गठन हो जाने के बाद, चुने हुए सदस्यों को अपना नेता चुनना होता है, जो बाद में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेता है। आज, एनडीए के सभी विधायक इकट्ठा होंगे, अपना नेता चुनेंगे और फिर राज्यपाल के पास जाएंगे। राज्यपाल उन्हें शपथ दिलाएंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री अपनी टीम बनाएंगे।”

असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि दोपहर तक हम असम के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बता दें कि असम में नई सरकार 12 मई को शपथ ग्रहण हो सकता है। हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने 6 मई को इस्तीफा दे दिया था। वह अभी कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम कर रहे हैं। असम में भाजपा विधायक दल की बैठक 10 मई को हुई, जिसमें डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर सहमति बनी।