इंडियन एथलेटिक्स सीरीज: पुरुषों की लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर का दबदबा

0
4

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। पुरुषों की लंबी कूद में एशियन गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट मुरली श्रीशंकर ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के छठे चरण के दौरान अपना दबदबा बनाया। श्रीशंकर ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8.04 मीटर की छलांग लगाकर खिताब जीता।

केरल के इस स्टार लंबी कूद खिलाड़ी के 6 में से 3 प्रयास वैध रहे। मुरली श्रीशंकर की दूसरी छलांग 7.90 मीटर थी, जबकि उनका चौथा प्रयास 8.04 मीटर का था। उन्होंने अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए अंतिम प्रयास में पूरी जान झोंक दी, लेकिन 7.97 मीटर पर ही संतोष कर पाए।

इससे पहले अप्रैल में, 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बेंगलुरु में एक घरेलू प्रतियोगिता के दौरान 8.15 मीटर की छलांग लगाई थी, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। हाल ही में, साउथ अफ्रीका के एक्सपोजर टूर के दौरान श्रीशंकर ने 8.12 मीटर की छलांग लगाई थी।

दूसरी तरफ, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। तेजस अशोक शिरसे (रिलायंस) और कृषिक एम (रिलायंस) ने एक-दूसरे को जोरदार टक्कर दी, लेकिन तेजस ने 13.43 सेकंड का समय निकालकर बाज़ी मार ली। कृषिक 13.44 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में, तीनों पदक विजेताओं ने 50 सेकंड से कम का समय लिया। संतोष कुमार टी. (एनसीओई त्रिवेंद्रम) 49.47 सेकंड के साथ विजेता बने।

परिणाम:

पुरुष:

100 मीटर: प्रणव प्रमोद (रिलायंस) 10.32 सेकंड, लालू प्रसाद भोई (ओडिशा) 10.42 सेकंड, अभय सिंह (रिलायंस) 10.47 सेकंड।

200 मीटर: राजेश रमेश (एनसीओई त्रिवेंद्रम) 21.23 सेकंड, अभिन बी देवाडिगा (कर्नाटक) 21.33 सेकंड, जय कुमार (उत्तर प्रदेश) 21.36 सेकंड।

पुरुष: अंडर-20: 200 मीटर युवराज एस (तमिलनाडु) 21.86 सेकेंड, हरिहरन आर (एनसीओई तिरुवनंतपुरम) 22.33 सेकेंड, आदित्य बंटानूर (कर्नाटक) 22.68 सेकेंड।

400 मीटर: जय कुमार (उत्तर प्रदेश) 46.03 सेकेंड, मनु टीएस (एनसीओई त्रिवेन्द्रम) 46.60 सेकेंड, सेतु मिश्रा (एनसीओई त्रिवेन्द्रम) 46.67 सेकेंड।

पुरुष: अंडर-20: 400 मीटर: हरिहरन आर (एनसीओई त्रिवेन्द्रम) 47.55 सेकेंड, मुन्ना कुमार (असम) 48.23 सेकेंड, करमपेटा शिवकुमार (तेलंगाना) 48.96 सेकेंड।

800 मीटर: कृष्ण कुमार (हरियाणा) 1:47.23 सेकेंड, अमन कुमार (सेना) 1:47.95 सेकेंड, श्याम मिलन बिंद (उत्तर प्रदेश) 1:48.27

5,000 मीटर: अभिषेक पाल (रेलवे स्पोर्ट्स) 13:57.02 सेकेंड, शिवाजी परशुराम (कर्नाटक) 13:58.13 सेकेंड, शैलेश कुशवाह (कर्नाटक) 14:01.82 सेकेंड।

110 मीटर बाधा दौड़: तेजस अशोक शिरसे (रिलायंस) 13.43 सेकेंड, कृषक एम (रिलायंस) 13.44 सेकेंड, रथीश (रिलायंस) 14.10 सेकेंड।

400 मीटर बाधा दौड़: संतोष कुमार टी (एनसीओई त्रिवेन्द्रम) 49.47 सेकेंड, यशस पी (कर्नाटक) 49.64 सेकेंड, जाबिर एमपी (नौसेना) 49.93 सेकेंड।

3,000 मीटर स्टीपलचेज: शारुक खान (उत्तर प्रदेश) 8:47,81, बालकिशन (हरियाणा) 8:49.33, शुभम श्रीधर (महाराष्ट्र) 8:49.39।

ऊंची कूद: आदर्श राम (तमिलनाडु) 2.27 मीटर, स्वाधीन कुमार माझी (ओडिशा) 2.10 मीटर, सुनील एम (तमिलनाडु) 2.05 मीटर।

ट्रिपल जंप: प्रवीण चित्रवेल (जेएसडब्ल्यू) 16.95 मीटर, मोहनराज जे (तमिलनाडु) 16.50 मीटर, मोहम्मद मुहासिन (नौसेना) 16.25 मीटर।

लंबी कूद: श्रीशंकर एम (केरल) 8.04 मीटर, डेविड पी (एनओसीई बेंगलुरु) 7.77 मीटर, मोहम्मद मुहासिन (नौसेना) 7.76 मीटर।

पुरुष: अंडर-20: लंबी कूद: जितिन अर्जुनन आरसी (जेएसडब्ल्यू) 7.56 मीटर, हेमंगा बोरगोहेन (असम) 6.99 मीटर, रुथ्रेश बालाजी बी (जेएसडब्ल्यू) 6.95 मीटर।

पुरुष: अंडर-20: ट्रिपल जंप: धनुष राज (केरल) 15.03 मीटर, जयगणेश एम (तमिलनाडु) 13.92 मीटर, आकाशकुमार के (तमिलनाडु) 13.90 मीटर।

पुरुष: अंडर-20: पोल वॉल्ट: कविनराजा एस (तमिलनाडु) 5.00 मीटर, दिवाकर एम (तमिलनाडु) 4.60 मीटर, एस कुमार (तमिलनाडु) 4.40 मीटर।

भाला फेंक: अर्शदीप सिंह (पंजाब) 77.04 मीटर, प्रमोद (हरियाणा) 76.16 मीटर, साहिल सिलवाल (हरियाणा) 74.34 मीटर।

डिस्कस थ्रो: निर्भय सिंह (एनसीओई पटियाला) 55.54 मीटर, भरतप्रीत सिंह (रिलायंस) 53.70 मीटर, अभिमन्यु (जेएसडब्ल्यू) 53.64 मीटर।

गोला फेंक: एस कुमारन (तमिलनाडु) 17.66 मीटर, बालाजी (तमिलनाडु) 16.83 मीटर, प्रज्वल एम शेट्टी (कर्नाटक) 15.70 मीटर।

महिलाएं:

100 मीटर: गिरिधरानी आर (तमिलनाडु) 11.51 सेकेंड, हरिता भद्रा (रिलायंस) 11.55 सेकेंड, तमन्ना (हरियाणा) 11.59 सेकेंड।

महिला: अंडर-20: 100 मीटर: भावना जी (तमिलनाडु) 11.93 सेकेंड, अनन्या सुरेश (केरल) 12.08 सेकेंड, सुचित्रा एस (जेएसडब्ल्यू) 12.12 सेकेंड।

200 मीटर: नित्या गंधे (एनसीओई त्रिवेन्द्रम) 24.11 सेकेंड, सुदेशना एच (महाराष्ट्र) 24.40 सेकेंड, प्रकृति रूपा (कर्नाटक) 24.48 सेकेंड।

महिला: अंडर-20: 200 मीटर: अनन्या सुरेश (केरल) 24.71 सेकेंड, मोनिका राहा (पश्चिम बंगाल) 24.72 सेकेंड, प्रिशा मिश्रा (हरियाणा) 24.77 सेकेंड।

400 मीटर: एमआर पूवम्मा (ओएनजीसी) 53.38 सेकेंड, अनसा बाबू (अखिल भारतीय पुलिस) 53.50 सेकेंड, विजयकुमारी जीके (कर्नाटक) 53.58 सेकेंड।

800 मीटर: थोटा एस (आईओसीएल) 2:06.75 सेकेंड, कविता वी (तमिलनाडु) 2:07.10 सेकेंड, गौतमी जे (अखिल भारतीय पुलिस) 2:08.06 सेकेंड।

5,000 मीटर: आरती पावरा (महाराष्ट्र) 17:06.69 सेकेंड, संघमित्रा (आईओसीएल) 17:08.99 सेकेंड, मिताली दीपक बी (महाराष्ट्र) 17:09.66 सेकेंड

महिला: अंडर-20 100 मीटर बाधा दौड़: अंजलि सी (जेएसडब्ल्यू) 13.53 सेकेंड, नंदिनी के (तमिलनाडु) 13.61 सेकेंड, यामिनी कार्तिकेयन (तमिलनाडु) 13.83 सेकेंड।

400 मीटर बाधा दौड़: अनु आर (रिलायंस) 56.95 सेकेंड, सिंचल कावेरम्मा (एनसीओई बेंगलुरु) 58.31 सेकेंड, गुड़िया (उत्तर प्रदेश) 59.37 सेकेंड।

3000 मीटर स्टीपलचेज: प्राची देवकर (आईओसीएल) 10:09.00, सुस्मिता तिग्गा (ओडिशा) 10:37.00, निकिता (आईओसीएल) 10:38.00।

लंबी कूद: शेरिन ए (जेएसडब्ल्यू) 6.07 मीटर, मेरिलैन मैथ्यू (अंजू बॉबी स्पोर्ट्स) 5.85 मीटर, लक्ष्यन्या एसएन (तमिलनाडु) 5.82 मीटर।

महिला: अंडर-20 लंबी कूद: जैस्मीन मथाचन (केरल) 5.48 मीटर, मघेली बी (जेएसडब्ल्यू) 5.27 मीटर, बावथरानी इलांगोवन (तमिलनाडु) 5.04 मीटर।

ऊंची कूद: अभिनय एस शेट्टी (जेएसडब्ल्यू) 1.71 मीटर, अथिरा सोमराज (अखिल भारतीय पुलिस) 1.71 मीटर, केविना (तमिलनाडु) 1.68 मीटर।

महिला: अंडर-20: ऊंची कूद: जुइन मंटुसा (पश्चिम बंगाल) 1.68 मीटर, ए एलिस देव प्रसन्ना (तमिलनाडु) 1.60 मीटर, अनामिका ए (केरल) 1.60 मीटर।

पोल वॉल्ट: बरानिका एलंगोवन (तमिलनाडु) 4.10 मीटर, सिंधुश्री जी (कर्नाटक) 4.00 मीटर, ब्लेसी कुंजुमोन (केरल) 3.90 मीटर।

ट्रिपल जंप: आई इलंगो (तमिलनाडु) 13.52 मीटर, साधना रवि (तमिलनाडु) 13.02 मीटर, मल्लाला अनुषा (आंध्र प्रदेश) 12.94 मीटर।

डिस्कस थ्रो: निधि रानी (हरियाणा) 58.82 मीटर, कृष्णा जयशंकर (तमिलनाडु) 53.27 मीटर, अखिला राजू (केरल) 50.27 मीटर।

भाला फेंक: कृष्णा एस (रिलायंस) 53.03 मीटर, राम्याश्री जे (कर्नाटक) 46.41 मीटर, पी अर्पिता अर्चना (रिलायंस) 42.45 मीटर।

गोला फेंक: कृष्णा जयशंकर (तमिलनाडु) 16.96 मीटर, विधि (उत्तर प्रदेश) 15.77 मीटर, अंशू (हरियाणा) 15.52 मीटर।