Saturday, June 27, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति पीएम मोदी पर सपा सांसद के बिगड़े बोले, गौरव भाटिया बोले- अखिलेश...

पीएम मोदी पर सपा सांसद के बिगड़े बोले, गौरव भाटिया बोले- अखिलेश की सोच का प्रतिबिंब, जनता जवाब देगी

0
28

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। सांसद के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सपा की विचारधारा और राजनीति का प्रतिबिंब बताया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी-अभी खबर आई है कि समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। यह ऐसा शब्द है, जिन्हें दोहराना भी 140 करोड़ देशवासियों और उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ नागरिकों का अपमान होगा।

उन्होंने कहा कि सपा सांसद का यह बयान सपा नेतृत्व की सोच को दर्शाता है और इसके पीछे पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का इशारा है। सपा को ‘टूटी साइकिल’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति अराजकता और गुंडागर्दी पर आधारित है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब कर्मयोगी नेतृत्व से विरोधी टकराते हैं, तो उनका अहंकार टूट जाता है और यही हताशा अब अपशब्दों के रूप में सामने आ रही है। सपा के डीएनए में सिर्फ और सिर्फ गुंडई है। सपा ये जान चुकी है कि 2027 में प्रदेश की जनता इनका सूपड़ा साफ कर देगी, इसलिए उनकी हताशा और बौखलाहट साफ नजर आ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने आगे कहा कि देश और यूपी की जनता प्रधानमंत्री मोदी को पिता तुल्य मानते हैं, उनका सम्मान करती है और इस तरह की बयानबाजी से उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। आप

सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं के शब्द उनके डीएनए और सोच को दर्शाते हैं। विपक्ष की ओर से की जा रही इस तरह की बयानबाजी उनके भीतर की बौखलाहट और हताशा को दिखाती है।