Sunday, June 28, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth बीईएल में असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर बनने का मौका, आज से आवेदन शुरू

बीईएल में असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर बनने का मौका, आज से आवेदन शुरू

0
16

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने बुधवार को ग्रेड ई-I में असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (एएसओ) के कुल सात पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में यूआर के 2, ओबीसी (एनसीएल) के 3, एससी के 1, और एसटी के 1 पद शामिल हैं।

सहायक सुरक्षा अधिकारी (ग्रेड ई-I) पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास सेना/नौसेना/वायु सेना/केंद्रीय अर्धसैनिक संगठनों से निकलते समय जेसीओ ग्रेड में होना अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन स्थल केवल बेंगलुरु में ही होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।