Saturday, July 4, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ‘शी चिनफिंग के आर्थिक विचार पर शोध संकलन’ पुस्तक का स्पेनिश संस्करण...

‘शी चिनफिंग के आर्थिक विचार पर शोध संकलन’ पुस्तक का स्पेनिश संस्करण जारी, सैंटियागो में आयोजित संगोष्ठी

0
21

बीजिंग, 16 मई (आईएएनएस)। ‘शी चिनफिंग के आर्थिक विचार पर शोध संकलन’ नामक पुस्तक के स्पेनिश संस्करण के विमोचन पर एक संगोष्ठी गुरुवार को चिली की राजधानी सैंटियागो में आयोजित की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों और विद्वानों ने शी चिनफिंग के आर्थिक विचार के व्यावहारिक प्रभाव, चीनी विकास दर्शन, और चीन-चिली सहयोग पर गहन चर्चा की।

प्रतिभागियों ने कहा कि शी चिनफिंग का आर्थिक विचार न केवल चीन के आर्थिक विकास का मार्गदर्शन करता है, बल्कि दुनिया भर के देशों, विशेषकर विकासशील देशों को अपनी परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ खोजने के लिए ज्ञान और प्रेरणा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस संकलन का स्पेनिश संस्करण और यह संगोष्ठी चीन और लैटिन अमेरिका के बीच आपसी सीख का एक ज्वलंत उदाहरण है।

प्रतिभागियों ने भविष्य में शैक्षणिक और मीडिया क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने तथा विचारों के आदान-प्रदान और साझेदारी को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विकास के अवसर साझा करने, व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने और साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

बता दें कि इस संगोष्ठी का आयोजन चीनी मीडिया ‘इकोनॉमिक डेली’ और चीन अंतर्राष्ट्रीय संचार समूह (सीआईसीजी) द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के दौरान, ‘इकोनॉमिक डेली’ ने प्रतिभागियों को इस संकलन की स्पेनिश प्रतियां भेंट कीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)