Sunday, July 5, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth सरकारी अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट बनने का शानदार मौका, 28 मई को वॉक-इन...

सरकारी अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट बनने का शानदार मौका, 28 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

0
22

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। देश के किसी भी सरकारी अस्पताल में नियुक्त होना लाखों लोगों का सपना होता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (एचबीसीएचसीआरसी), विशाखापत्तनम ने अस्थायी रूप से कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) के कुल 4 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एचबीसीएचसीआरसी में कार्डियोलॉजिस्ट के पद पर भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास डीएम (कार्डियोलॉजी) या समकक्ष डिग्री एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से होनी चाहिए। वहीं, जिन कैंडिडेट्स के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद कार्डियोलॉजिस्ट के पद पर चयनित कैंडिडेट्स की प्रति परामर्श शुल्क (कंसल्टेंसी फीस) 500 रुपए होगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 28 मई को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, अगनम्पुडी, विशाखापत्तनम-530053’ पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं। उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा शिक्षा, अनुभव या पिछले 3 महीनों की वेतन पर्ची साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, इसके बिना आपको इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा आवेदकों को इंटरव्यू के दिन केंद्र पर अपडेटेड बायोडाटा, हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो, पैन कार्ड की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, मूल प्रमाण पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी का एक सेट ‘मानव संसाधन विकास विभाग, प्रथम मंजिल, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, अनुसंधान केंद्र, विशाखापत्तनम’ में लेकर जाना होगा।

एचबीसीएचसीआरसी द्वारा जारी कार्डियोलॉजी पदों की संख्या केंद्र की आवश्यकता के अनुसार बढ़ या घट सकती है।