Sunday, July 5, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनवीएस में 62 वर्ष तक के लोगों के लिए रोजगार का अवसर:...

एनवीएस में 62 वर्ष तक के लोगों के लिए रोजगार का अवसर: होटल सुपरिटेंडेंट पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

0
27

चंडीगढ़, 16 मई (आईएएनएस)। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस), क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ में संचालित जेएनवी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा आधार पर छात्रावास अधीक्षक (पुरुष और महिला) के कुल 116 पदों पर नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनवीएस की ओर से जारी होटल सुपरिटेंडेंट के 116 पदों में पुरुष के 58 और महिला के 58 पद शामिल हैं। इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनवीएस की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, मास्टर डिग्री/बीएड वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त आवासीय विद्यालय में वेतनमान स्तर 7वें सीपीसी (या समकक्ष वेतनमान) के 5वें या उससे ऊपर के वेतनमान में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव या अन्य और क्षेत्रीय भाषा में दक्षता होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और व्यक्तिगत बातचीत के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,750 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनवीएस, चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।